टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

समलैंगिकता के आरोप के बाद साध्वी फरार

जयपुर : राजस्थान में जयपुर के पास जामडोली में एक साध्वी पर एक युवती ने समलैंगिकता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद से साध्वी आश्रम से फरार हो गई है। मामले को दबाने के लिए आश्रम में रहने वाली मासूम बच्चियों को बीच पढ़ाई से ही वापस भेज दिया गया। जामड़ोली में एक आश्रम चलाने वाली साध्वी समदर्शी पर 29 सितंबर को छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ। आरोप लगाने वाली युवती पिछले ढाई माह से उसके आश्रम में रह रही थी। जब उसके साथ साध्वी ने समलैंगिक होने का प्रयास किया तो उसने आश्रम में किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी। अन्य बच्चियों ने भी उसकी बात की पुष्टि की। पीड़िता की जानकारी पर थाना और चाइल्ड हेल्पलाइन ने आश्रम में छापा डाला तो वहां पर त्रिपुरा से लाई गई 6 से 16 साल तक की 16 बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिखवाल ने बताया कि 10 दिन पहले शिशु गृह में दूसरे राज्यों के बच्चों को लाया गया था। आश्रम संचालक पर कुछ आरोप थे, जिसके संदर्भ में बच्चों की काउंसलिंग करवाई गई। फिलहाल उनको रोकने जैसा मामला नजर नहीं आ रहा। मंगलवार शाम परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया। इस मामले में कानोता पुलिस का कहना है कि साध्वी के खिलाफ दर्ज मामले में पीड़िता के बयान हो गए है। दूसरे राज्यों की मिली बच्चियों के बारे में नोटिस जारी कर दिए गए है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button