National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें व 17 उड़ानें रद्द

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है। कोहरे की वजह से दिल्ली में 62 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 20 का समय बदला गया है। इतना ही नहीं लो विजिबिलिटी की वजह से 18 ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है और 17 फ्लाइट्स भी लेट हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

Related Articles

Back to top button