टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

‘सम्पर्क फॉर समर्थन’ : अभिनेता संजय दत्त से मिले योगी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत फिल्म अभिनेता संजय दत्त से अपने लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंडिया टुडे समूह के ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों लोगों को केंद्र की मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं और केंद्र की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। योगी ने बताया कि किस प्रकार केंद्रीय योजनाओं का उत्तर प्रदेश में सफल संचालन किया गया है। इस अभियान के तहत योगी की और जानी पहचानी लोगों से मिलने की भी योजना है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से शुरू किये गये जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पार्टी के विभिन्न मंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी 50-50 प्रमुख लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button