संपादकीय

सरहद से लाइव जवान का लाइव संदेश और गया पूरा देश

img_20161008032958NEW DELHI : जंग में जब एक जवान शहीद होता है तो उसके साथ वो मां-बाप मरते हैं, उसके साथ उसकी पत्नी भी मरती है, उसके साथ उसका भाई भी मरता है। उसके साथ बहन भी मरती है।

INDIA-PAKISTAN दोनों ही देशों में एक अजीब सा माहौल छाया हुआ है। लगता है जैसे कभी भी दोनों देशों के बीच जंग की शुरुआत हो सकती है। दोनों ही देश अपनी-अपनी ताकत की जोर आजमाइश दिखाने में जुटे हैं। हथियार दिखाने में जुटे हैं। परमाणु हथियारों की जंग तक की धमिकयां दी जा रही हैं।
दोनों देशों की अवाम में इस जंग को लेकर अजीब सा माहौल बना हुआ। और इसमें अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ दोनों देशों का मीडिया काम कर रहा है। हर एक छोटी सी बात को इतना बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। मानो कोई कमजोर दिल वाला इन दिनों मीडिया की सुर्खियां पढ़ ले तो बेचारा वैसे ही सदमे से मर जाएगा। 
दोनों मुल्कों की सियासी पार्टियां भी एक दूसरों को धमकियां देने में लगी हुईं है। कोई देश कहता है कि हम तुम पर परमाणु हमला कर देंगे तो दूसरा कहता है कि हम तो हमला करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कभी किसी ने ये सोचा है कि सरहद पर तैनात आज जंग के माहौल में हमारा सैनिक भाई क्या सोचता है। उसे कैसा लगता है जब पता चलता है कि बस अब कुछ पलों में जंग छिड़ने वाली है।
 
आइए आज हम आपको बताते हैं सरहद पर तैनात देश का सिपाही क्या चाहता है, शायद ये वीडियो देखकर आपकी आंखों के आंसू भी ना रुक सकें।

Related Articles

Back to top button