उत्तर प्रदेशफीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

सर्वोच्च न्यायालय में न होता मामला तो 24 घंटे में कर देते राम मंदिर का समाधान : योगी

नई दिल्ली : देश के एक प्रसिद्ध समाचार पत्र ने अपने 75 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनपदों को 5 हजार से अधिक गोवंश को रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं दी गई हैं। गौवंश के गैरकानूनी वध पर हम सख्त हैं, गायों के लिए हर नगर पालिका को दस लाख रुपये दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोई मॉब लिंचिंग नहीं है, बुलंदशहर की घटना एक दुर्घटना है। वन डिस्ट्रक्ट, वन प्रोडक्ट पर काम किया जा रहा है। एनसीईआरटी के सिलेबस को लेकर आ रहे हैं। बेसिक शिक्षा के सरकारी स्कूलों में बच्चे बढ़े हैं। भारत में लोकतंत्र की स्वस्थ्य परंपराएं जरूरी हैं। देश के सौहार्द और सदभाव के लिए राम मंदिर बनना चाहिए। भारत संविधान से चलेगा, उसका सम्मान हम हर हाल में करेंगे। राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है, यूपी सरकार के पास यह मामला होता तो हम 24 घंटे में समाधान कर देते, जो देश की भावनाएं हैं, वहीं मेरी भी भावनाएं हैं। यूपी में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो गया है। हर जनपद में एक कृषि विज्ञान केंद्र बनाने में लगे हैं। किसानों को योजनाओं का लाभ सीधा मिल रहा है। गन्ना किसानों का 43 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है। काशी में देव दीपावली के अवसर पर पूरी दुनिया उमड़ी थी। काशी के विकास को प्रधानमंत्री मोदी ने नई ऊंचाइयां दी हैं। दुनिया के दर्जनों देश हैं जिन्होंने राम की विरासत को स्वीकार किया है, राम के साथ भावनात्मक रिश्ता है दुनिया का। वामपंथियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि कम्युनिस्टों को अपने धर्म और संस्कृति की जानकारी होती तो वे राम के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाते। अयोध्या को उसकी पहचान दिलाने का प्रयास किया है। धर्म और राजनीति एक दूसरे के पर्याय हैं। राजनीति दीर्घकालीन धर्म है और धर्म अल्पकालिक राजनीति। राजनीति हमारे लिए सेवा का साधन है। यूपी में रामराज्य की अवधारणा साकार कर रहे हैं। नारों से नहीं रचनात्मक सोच के साथ विकास किया जा सका है।

एलईडी लाइट से बिजली का बिल कम हुआ है। यूपी में 8 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। हर आदमी को राशन मिल रहा है और सरकार को 1,200 करोड़ का फायदा हो रहा है। आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। हमने साढ़े तीन करोड़ राशन कार्ड उपलब्ध कराएं है। हमारे सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश में तीस लाख फर्जी राशन कार्ड थे। स्वच्छ मिशन में 30 दिसंबर तक यूपी में सबके पास टायलेट होंगे। देश में 4 करोड़ लोगों के पास बिजली के कनेक्शन नहीं थे तो इनमें से 2 करोड़ यूपी में थे। आगामी 30 दिसंबर तक हम इन सभी 2 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मुहैया करा देंगे। उत्तर प्रददेश में अब तक 13 मेडिकल कॉलेज थे, हम 15 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। देश में जाति की राजनिति होती है, देश ने पिछले चार साल में अभूतपूर्व प्रगति की है। यूपी में अनेक संभावनाएं छिपी हैं। यूपी में किसान को तकनीक मिल जाए तो यूपी अकेले पूरी दुनिया का पेट भरने का दम रखता है। स्वतंत्रता आंदोलन में यूपी ने जबरदस्त योगदान दिया है। गंगा और यमुना का सर्वाधिक प्रभाव क्षेत्र यूपी में है। भारत का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश करता है।

Related Articles

Back to top button