मनोरंजन

सलमान और प्रियंका चोपड़ा के खुले राज़, डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की ”भारत” छोड़ दी है| खबर की पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने की है| प्रियंका 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही थीं| अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया,कि प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं| उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है| प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं| ‘टीम भारत’ प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं|” फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब 1 दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे|

अली अब्बास जफर के ट्वीट से इशारा होता है कि प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने वाली हैं| जिस तरह से उन्होंने अपना आशर्वाद दिया और अपने ट्वीट की इस लाइन बताई उससे साफ जाहिर होता है कि प्रियंका शादी करने जा रही है |( she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her ) में निक का नाम लिया है| वैसे भी अटकलें पहले से थी, इस वज़ह से एक्ट्रेस अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी कर सकती हैं| हाल ही में प्रियंका ने निक को अपनी मां और बाकी परिवारवालों से मिलवाया था| भारत छोड़ने को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी का ही हवाला दिया गया है| वहीं कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि एक्ट्रेस ने कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है, जिसकी वजह से वे ”भारत” की शूटिंग करने में असमर्थ थीं| खैर, वजह निक से शादी है या कुछ और जल्द ही फैंस के सामने आ ही जाएगी| जबकि सलमान खान की फिल्म ”भारत” की शूटिंग शुरू हो चुकी है| मूवी में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू भी काम कर रहे हैं| वहीं प्रियंका ने भारत के अलावा सोनाली बोस की The Sky is Pink भी साइन की है| इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे| अब एक्ट्रेस ये दूसरी फिल्म करती हैं या इसे भी छोड़ती हैं, अभी साफ ज़ाहिर नहीं हो पाया है|

Related Articles

Back to top button