टॉप न्यूज़मनोरंजन

सलमान ने मासूम लड़के को रातोंरात बनाया स्टार

एजेन्सी/नई दिल्ली। सलमान खान लाखों दिलों में बसते हैं। लोग उन्हें सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि दिलवाला भी मानते हैं। हाल ही दिलवाले सलमान का दिल एक बार फिर पिघला है। उन्होंने 12 साल के एक मासूम के गाए गाने को सोमवार की सुबह ट्वीट किया और देखते ही देखते यह लड़का सुपरस्टार बन गया।

दिलवाले सलमान काDilwale-Salman

दिलवाले सलमान के एक ट्वीट पर 24 घंटे में 1800 से अधिक रिट्वीट और 4000 लाइक्स आ चुके हैं। सलमान खान ने जिस लड़के का गाना ट्विटर पर शेयर किया, उसका नाम स्पर्श शाह है। स्पर्श ने दुनिया भर में मशहूर रैपर ऐमिनेम के लिए यह गाना गाया है। यह गाना क्लासिकल टच लिए हुए है। अंग्रेजी के इस गाने को स्पर्श ने रैपर स्टाइल में गाया है। उनकी आवाज बेहद मधुर है। शायद यही खूबसूरत आवाज ही सलमान के दिल को छू गई और उन्होंने इस लड़के के वीडियो को रिट्वीट किया।

सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्पर्श के वीडियो सॉन्ग को ट्वीट किया। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए लिखा, ‘मैं बस ट्वीट कर रहा हूं। आप अपना वक्त मत खराब कीजिए। इसे देखकर आपका नुकसान ही होगा।’

बस फिर क्या दिलवाले सलमान की इस बात पर जबरदस्त रिएक्शन आने लगे। चूंकि सलमान ने वीडियो देखने से मना किया था, इसीलिए हर किसी ने यह वीडियो देखा। सलमान के ट्वीट पर कुछ लोगों ने कहा, ‘सलमान ने इस लड़के को हिट कराने के लिए ऐसा ट्वीट लिखा कि हर कोई इसका वीडियो देखें।’

सलमान के ट्वीट और रिट्वीट का मामला इस कदर बढ़ा कि स्पर्श के ट्वीटर एकाउंट पर हलचल होने लगी। आखिर में स्पर्श ने भी उन्हें ट्वीट किया। स्पर्श ने लिखा, ‘आपने मेरे इस गाने को पसंद किया, इसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं। मैं अपने गाने की कला के जरिए आपके चैरिटी प्रोग्राम में भी मदद करना चाहूंगा।’

दोनों तरफ से दिल को छू लेने वाली बातों ने ऐसा कमाल किया कि ट्विटर पर दिलवाले सलमान छा गए। वैसे सलमान इन दिनों अपनी मूवी सुलतान के लिए चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच उनकी इस दिल की बात ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। बता दें कि स्पर्श दिव्यांग हैं। वह चल नहीं सकते। उन्हें व्हील चेयर की मदद लेनी पड़ती है। रैपर एमिनेम के गाने ‘नॉट अफ्रेड’ को स्पर्श ने अपने अंदाज में गाकर दुनिया भर में पहचान बनाई है।

दिलवाले सलमान ने पसंद किया स्पर्श का ये वीडियो

Related Articles

Back to top button