Lifestyle News - जीवनशैली

ससुराल में बेटी को सुखी रखने के लिए, विदाई के समय करें ये एक काम

माता पिता के लिए अपनी बेटी की विदाई का समय एक ऐसा पल होता है जब उनके मन में खुशी के साथ साथ दुख भी एक साथ होता है, इस पल के बारे में कोई भी व्यक्त नहीं कर सकता।  इस समय पूरे परिवार का माहौल गमगीन होता है लेकिन मन में बेटी के जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रसन्नता भी होती है। विदाई के समय हर सदस्य की ऑखें नम होती है।

लेकिन अगर माता-पिता बेटी की विदाई के समय कुछ आसान से काम करते हैं तो इन कामों को करने से बेटी ससुराल में सुखी रहेगी। उसकी बेटी को ससुराल में सुख मिलेगा।

  • बेटी के ससुराल पहली बार जाने पर अपने घर से एक नारियल लेकर जायेंगे और उसे अपने पूजा घर में स्थापित करके व इस नारियल की नियमित पूजा करें। ऐसा करने से पति-पत्नी में आपसी प्रेम हमेशा बना रहता है।
  • शादी के बाद पहली बार जब बेटी ससुराल जाये तो उसे अपने घर की 7 हल्दी की गॉठे दे जिसे एक पीले कपड़े में बॉधकर बेटी को अलमारी में रखने को कहें। ऐसा करने से धन में बरक्कत होती है व ससुराल में मान-सम्मान बना रहता है।
  • बेटी की विदाई के समय अपनी मां से थोड़ा सिन्दूर ले कर ससुराल में उसी सिन्दूर को अपनी मॉग में लगायें। ऐसा करने से सौभाग्य बढता है व उसका पति उससे प्यार करता हैं।
  • साबुत काले उड़द में हरी मेंहदी मिलाकर वर-वधु का घर हो, उस दिशा में फेंक दे। ऐसा करने से आपसी प्रेम बना रहता है।
  • विवाहित स्त्री को 7 साबुत हल्दी की गॉठे,  पीतल के एक टुकड़ा, थोड़ा सा गुड़ लेकर ससुराल के दरवाजे पर डाल दें ऐसा करने से ससुराल वाले बेटी से प्रेम करते है और उसका मान-सम्मान करते है।

Related Articles

Back to top button