राज्य

सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान रिलीज, दिव्यांग संग नजर आए अमिताभ बच्चन

पुणे/मुंबई. मूक-बधिर लोगों के लिए सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान का एक अनूठा वीडियो तैयार किया गया है। सोमवार को कोल्हापुर स्थित केशवराव भोंसले सभागृह में इस वीडियो का अनावरण किया गया। इस वीडियो में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया है। वे अपने दोनों हाथों की मुद्राओं से राष्ट्रगान को पेश कर रहे हैं, जबकि पार्श्व में राष्ट्रगान की धुन बज रही है। मूक बधिर बच्चे इसे गा रहे हैं। 
सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान रिलीज, दिव्यांग संग नजर आए अमिताभ बच्चन– चेतना अपगंमति संस्था द्वारा नई दिल्ली स्थित वी केअर फाउंडेशन के सहयोग से सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान तैयार किया गया है। इसमें बच्चन के साथ संस्था के आठ बच्चों ने राष्ट्रगान गाया हैं।
– इसका निर्देशन गोविंद नहलानी ने किया है। वीडियो के अनावरण के दौरान राजस्व मंत्री औरा जिले के अभिभावक मंत्री चंद्रकांत पाटील भावुक हो गए।
– समारोह में राजस्व मंत्री पाटील, सांसद धनंजय महाडिक, महापौर हसिना फरास उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button