ज्ञान भंडार

साप्ताहिक राशिफल 20-26 अक्टूबर 2019

मेष– इस सप्ताह आप मानसिक रूप से विचलित रह सकते है। एकाकीपन के कारण जीवन में निराशा घर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आएगी किंतु उनका मुकाबला करने में आप सक्षम रहेंगे। कुछ सहयोगी अपने रुख में परिवर्तन कर सकते है।

वृष- इस सप्ताह आप नई दिशा के पथ पर बढ़ेंगे जिससे नए अवसर और नए लोगों से परस्पर भेंट होगी। आप-अपनी ऊर्जा समेटने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग के समक्ष नए अनुबंध आएंगे। समझौतावादी दृष्टिकोण अपनाने से आपको लाभ होगा।

मिथुन– इस सप्ताह परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। अपेक्षा के अनुरूप परिणाम आने से मन में आशा की किरण जागेगी। मानसिक अस्थिरता से छुटकारा मिलने की संभावना नजर आ रही है। नवयुवक कड़ी प्रतियोगिता में पिछड़ सकते है, किंतु हताश होने की जरूरत नहीं है।

कर्क- इस सप्ताह आपको संबंधों में तनाव हो सकता है। आपको कठिन परिस्थितियों में नियंत्रण पाने में काफी प्रयास करने पड़ेंगे उसके पश्चात ही राहत मिलेगी। परिवार में वाक्युद्ध की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। नए प्रोजेक्ट पर दोगुनी शक्ति के साथ कार्य करना पड़ेगा।

सिंह– इस सप्ताह कुछ लोगों के अधिकारी क्षेत्र में वृद्धि होने के संकेत नजर आ रहें है। आप सफलता के मार्ग पर अग्रसर होंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कुछ लोगों को प्रतियोगिताओं में शामिल होना पड़ सकता है, अत: अपनी ऊर्जा को संरक्षित रखें।

कन्या– इस सप्ताह आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा। आप सकारात्मक तरीके अपनी पहचान से बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन काफी पापड़ बेलने के बाद ही इसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रिय लोगों से दूरी हो सकती है एवं परिजनों से मनमुटाव रहेगा।

तुला– इस सप्ताह आपको उचित समय पर उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है। कठिनाई भरे रास्तों से गुजरना पड़ेगा किंतु विजय अवश्य मिलेगी। नए कार्र्यों में आलोचना का शिकार भी होना पड़ेगा। आपको विरोधियों पर नियंत्रण पाने के लिए सतत प्रयास करना पड़ेगा।

वृश्चिक– इस सप्ताह आप परिवार में मनमुटाव के चलते एकाकीपन के शिकार हो सकते है। अलोचना होंगी एवं अहं के कारण स्थितियां अनियंत्रित हो सतकी है। ऐसे में आपको समझौतावादी रुख अपनाने की जरूरत है। व्यर्थ की टीका-टिप्पणी से बचें। आर्थिक स्थितियां डांवाडोल रह सकती है, अत: खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु– इस सप्ताह आप कुछ मामलों में तो भाग्यशाली रहेंगे किंतु नौकरी के मामलें में बॉस की वक्र दृष्टि का शिकार होना पड़ सकता है, अत: आप-अपने कार्य में पारदर्शिता बनाएं रखें एवं कूटनीतिक तरीके से काम करने की जरूरत है। किसी कारणवश धन का निवेश करना पड़ सकता है।

मकर– इस सप्ताह मन किसी अनहोनी के भय से चिंतित रह सकता है। संशय की स्थिति बनी रहेगी। संकोची व्यक्ति से आपको नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। व्यवसाय आदि में लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाओं को प्रारंभ करने से पूर्व ही निराशा घेर सकती है, किंतु गिर के उठा वही है।

कुंभ– इस सप्ताह आप दृढ़ मन से अपना कार्य करने में सफल होंगे। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी एवं नए क्षेत्र में अनुबंध के प्रस्ताव आयेंगे। मिलने वाले कार्य की वजह से आपकी व्यस्तत बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। अनचाहे संबंधों को ढोने से मन व्यथित रह सकता है। नए लोगों से धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है।

मीन– इस सप्ताह आप मानसिक तनाव के कारण अपने लक्ष्य से दूर हो सकते है। कदम फूंक-फूंक कर रखने की आवश्यकता है। किसी भी परिचर्चा से बचने का प्रयास करें। अपने निजी कार्यों में लापरवाही कतई न करें। सामाजिक कार्यों में सतर्कता बरतें अन्यथा आरोप के चलते आपकी छवि-धूमिल हो सकती है।

Related Articles

Back to top button