अद्धयात्मजीवनशैलीब्रेकिंग

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में पूजा, भक्तों ने महादेव के जयकारे लगाये

आस्था : सावन माह का पहला सोमवार आज है। मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ है। भगवान भोले को प्रसन्न करने के ​लिए तरह—तरह के उपाय और विधि शिवभक्त अपनाते हैं। भगवान शिव की पूजा करते समय भक्‍तों को उनकी पसंद की चीजों का ख्‍याल जरूर रखना चाहिए। सबसे पहले सुबह स्‍नान करें और किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चंदन, धतूरा, आंकड़े के फूल, बिल्वपत्र, जनेऊ, चावल, फल, दूध, मिठाई, नारियल, पंचामृत, दक्षिणाए सूखे मेवे, मिश्री, पान शिवलिंग पर चढ़ाएं। सोमवार व्रत का संकल्प सावन में लेना सबसे उत्तम होता है। सावन के अलावा सोमवार का व्रत अन्य महीनों में भी किया जा सकता है। कुंडली में आयु या स्वास्थ्य बाधा हो या मानसिक स्थितियों की समस्या हो इससे भी छुटकारा मिलता है।

सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन होता है और चन्द्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चन्द्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। भगवान शिव को पार्वती ने पति रूप में पाने के लिए पूरे सावन महीने में कठोर तपस्‍या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की। अपनी भार्या से पुन: मिलाप के कारण भगवान शिव को श्रावण का यह महीना अत्यंत प्रिय हैं। यही कारण है कि इस महीने क्‍वांरी कन्या अच्छे वर के लिए शिव से प्रार्थना करती हैं। यह भी मान्यता हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव ने धरती पर आकर अपने ससुराल में विचरण किया था जहां अभिषेक कर उनका स्वागत हुआ था, इसलिए इस माह में अभिषेक का महत्व बताया गया है।

Related Articles

Back to top button