मनोरंजन

सिगरेट पीते हुए प्रियंका चोपड़ा की फोटो हुई वायरल, लोगों ने जमकर ली क्लास

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे खत्म हो गया है लेकिन इसका सेलिब्रेशन अभी भी जारी हैं। मियामी में 18 जुलाई को ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ था जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमे गर्ल बोट में दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने ब्लैक टीशर्ट और शॉर्ट्स पहनी हुई है।

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका मां मधु और पति निक के साथ सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के बाद देसी गर्ल सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि सिगरेट पीकर प्रियंका दुनिया से अस्थमा खत्म कर रही हैं। वहीं एक ओर यूजर ने लिखा है कि प्रियंका को सिर्फ दीवाली पर ही अस्थमा होता हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल पीसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्होंने कहा था की वो 5 साल की थी तब से उन्हें अस्थमा की समस्या है। दीवाली के पटाखों से उठने वाले धुंए से उन्हें परेशानी होती हैं। इन पटाखों को बैन लगना चाहिए।

आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पर रेड कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ हूप ईयरिंग्स और मैटेलिक हील्स पहनी थी। प्रियंका के इस लुक में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था उनकी मांग में सिंदूर।

Related Articles

Back to top button