उत्तर प्रदेश

सीएमएस के 8 छात्र केन्द्र सरकार की चार लाख रुपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के 8 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप हेतु चयनित इन छात्रों में अनिकेत तोमर, अनुभव मिश्रा, अस्मा इरफान, देवर्षि रस्तोगी, इशिता श्रीवास्तव, प्रिया विरमानी, पुनीत टेकवानी एवं शुभांकर गर्ग शामिल हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के इन 8 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2017 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Back to top button