उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस छात्राओं को युगल गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-3 की दो प्रतिभाशाली छात्राओं श्रेया श्रीवास्तव एवं आस्था ने युगल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन एवं संस्कृति विभाग, उ.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें लखनऊ के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने सुमुधर गायन द्वारा उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया तथापि प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है एवं उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Back to top button