लखनऊ

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कानपुर रोड कैम्पस एवं बालिका वर्ग में गोमती नगर चैम्पियन

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में तीन-दिवसीय इण्टर-कैम्पस तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के तरणताल पर किया गया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. 10 कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सी.एम.एस. कानुपर रोड कैम्पस के तैराकों ने सर्वाधिक 112 अंक अर्जित कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया जबकि 81 अंकों के साथ सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वितीय स्थान एवं 49 अंकों के साथ चैक कैम्पस तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार, बालिका वर्ग में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्राओं ने 97 अंक अर्जित कर बालिका वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की जबकि 94 अंको के साथ सी.एम.एस. कानुपर रोड कैम्पस को द्वितीय स्थान एवं 46 अंकों के साथ सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) को तृतीय स्थान हासिल हुआ। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय ने विजेता एवं उप-विजेता बाल तैराकों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button