लखनऊ

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के तीन छात्रों को 12 लाख रूपये की स्काॅलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के तीन मेधावी छात्रों अनुज ग्रोवर, हुबाशिया फुरकान एवं मोहम्मद साद को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 12 लाख रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी, जिसमें प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80 हजार अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2019 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप के लिए चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Back to top button