Political News - राजनीति

सुनील बंसल, पंकज सिंह ने बूथों पर पहुंचकर करायी भाजपा की सदस्यता

खनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के बूथों पर सदस्यता करने पहुंचे सुनील बंसल, पंकज सिंह एवं जे.पी.एस. राठौर, मुकेश शर्मा सहित बड़े नेता एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता। भाजपा लखनऊ महानगर के सदस्यता प्रमुख/महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित 20-21 एवं 27-28 जुलाई को ‘‘बूथ चलो सदस्यता अभियान’’ के अन्तर्गत लखनऊ महानगर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र एवं महानगर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि बूथों पर सदस्यता करेंगे। इसी कड़ी में आज 20 जुलाई को पूर्व विधानसभा के बूथ संख्या 280 पटेल पार्क छपरतल्ला चांदगंज में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पहुंचकर बूथ पर सदस्य बनाये। श्री बंसल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश सदस्यता प्रभारी जे.पी.एस. राठौर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रीना चैरसिया आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुनील बंसल ने कहा कि बूथ स्तर पर जो भाजपा के सदस्य बन रहे हैं वह नियमित बूथ पर बैठक करें और सामाजिक गतिविधियां जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता आदि पर कार्य करें। पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या 58 एस.वी.एन. इंटर कालेज नरपतखेड़ा में प्रदेश महामंत्री/विधायक पंकज सिंह ने पहुंचकर भाजपा के सदस्य बनाये इसके अलावा पंकज सिंह ने कैण्ट विधानसभा के बूथ संख्या 69 न्यू पब्लिक मॉण्टेसरी स्कूल केसरीखेड़ा में भी भाजपा के सदस्य बनाये। इस अवसर पर पंकज सिंह के साथ विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री/सदस्यता प्रमुख पुष्कर शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, पार्षद नागेन्द्र सिंह, शिवपाल सावंरिया, मण्डल अध्यक्ष डा. यू.एन. पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, बूथ अध्यक्ष रितिका मिश्रा, अनुराग मिश्रा, आलोक, रामनरेश मिश्रा, रामशंकर राजपूत, श्यामजीत सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कैण्ट विधानसभा में बूथ संख्या 86 गंगा खेड़ा में महापौर संयुक्ता भाटिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारियी एवं जनप्रतिनिधियों ने बूथों पर पहुंचकर सदस्यता करायी।

Related Articles

Back to top button