अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

सुनील राठी ने की मुन्ना बजरंगी की हत्या ! जानें सुनील राठी का इतिहास


लखनऊ : बागपत जेल के अंदर माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने बजरंगी को गोलियों से भूनकर गन को गटर में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।सुनील राठी को एक दिन पहले रविवार को ही रुड़की से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। उसने रुड़की में अपनी जान का खतरा बताया था। बताया जा रहा है कि सुनील राठी का परिवार भी अपराध जगत में सक्रिय है। मुन्ना बजरंगी का नेटवर्क मुंबई, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुन्ना बजरंगी अपराध की दुनिया में दहशत का दूसरा नाम बन गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अपराध जगत में सुनील राठी का नाम बड़ा है। बताया जाता है कि अपने पिता की हत्या के बाद बदले के रूप में उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद एक-एक करके चार लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद सैकड़ों रंगदारी और हत्या के मामलों में सुनील राठी वांछित हुआ, लोग उससे डरने लगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का कुख्यात गिरोह को सरगना है सुनील राठी। उसकी मां पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

दरअसल, कुख्यात बदमाश चीनू पंडित से सुनील राठी की जानी दुश्मनी है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे पर जानलेवा हमले करवा चुके हैं। इन गैंगवार में दोनों बदमाशों के कई साथी भी मारे जा चुके हैं। चीनू पंडित रुड़की की जेल में बंद है, जेल में बंद होने के बावजूद दोनों अपना-अपना गैंग नेटवर्क चला रहे हैं। पिछले साल सुनील राठी का नाम तब सुर्खियों में आया था, जब उसने रुड़की शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर एनडी अरोड़ा से पचास लाख की रंगदारी मांगी थी। बागपत जेल में बंद रहते हुए उसे डॉक्टर से अपनी मां तक इन पैसों को पहुंचाने के लिए कहा था, इसके बाद रुड़की पुलिस सुनील राठी को रिमांड पर लेकर आई थी, कोर्ट के आदेश पर उसे रुड़की में रखा गया था। इस मामले में बागपत के टिकरी कस्बे से नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन और सुनील राठी की मां राजबाला को गिरफ्तार किया गया था, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नारसन में एक व्यक्ति के ऑफिस के पीछे छुपाए गए 32 बोर के पिस्टल और चार कारतूसों को बरामद किया था। पुलिस ने सुनील राठी के दो गुर्गों रजनीश और दीपक को भी गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मोस्ट वॉन्टेड माफिया डॉन मुन्ना बरजरंगी की सोमवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उसकी पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में पेशी होनी थी, उसे रविवार को झांसी से बागपत लाया गया था। पेशी से पहले ही जेल में उसे गोली मार दी गई। 7 लाख का इनामी बदमाश रह चुका सुपारी किलर मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या से हड़कंप मचा है।

Related Articles

Back to top button