अद्धयात्म

सुबह-सुबह घर का मुख्य द्वार खोलते ही अवश्य कर लें ये काम

हम अपने घर को बनाते वक्त काफी बातों का विशेष ध्यान देते हैं, इससे जुड़ी हम कई तरीके की छोटी-बड़ी चीजों का काफी बारीकी से ख्याल रखकर बनवाते हैं। मकान बनाते वक्त हम बहुत चीजें नोटिस करते हैं , सोचते हैं , फिर बनवाते हैं। लेकिन यदि इन सब चीजों में वास्तु का ध्यान ना दें तो काफी दिक्कतों का सामना हमें करना पड़ता है। ऐसे में हमारे घर में सबसे ज्यादा मुख्य रूप से प्रयोग होने वाला दरवाजा यानी मुख्य दरवाजा काफी विशेष होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मुख्य दरवाजे ढंग से ना लगा हो तो यह परिवार के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते है।

यदि यह वास्तु शास्त्र के अनुसार सही स्थान पर लगा हो तो यह परिवार में हमेशा सुख शांति का माहौल बनाने के साथ ही साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनाए रखते है जिससे आर्थिक रूप से किसी भी तरीके की समस्या को नहीं झेलनी पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार घर की सुख-समृद्धि को दर्शाता है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा सजा के रखना चाहिए। यह आप रंगोली या अशोक के पत्ते से कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर का मुख्य द्वार आपको आने वाले संकटों से भी बचाता है, जिससे आपके घर के दोष व कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहती है।

ऐसे में यदि आपका घर किन्हीं कारणों से परेशानियों में चल रहा हो तो आप सुबह-सुबह अपने घर के दरवाजे पर ये उपाय कर सकते है, जो नकारात्मकता ऊर्जाओं को भी दूर रखने का काम करती है। ये उपाय करने से आपके सभी रुके कार्य भी पूर्ण होने लगेंगे। नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखने के लिए आपको सुबह उठकर अपने घर के दरवाजे खोलते ही गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए और इसके साथ ही दरवाजे पर स्वास्तिक हल्दी के द्वारा बनाने से सभी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है इसके साथ ही आप मौली के साथ अशोक के पत्ते लगा सकते है, ऐसा करने से सारे रुके हुए काम बनने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का दरवाजा भी आपको कई तरह के दोषों से बचाता है। घर का मुख्य दरवाजा कई तरह की परेशानियों से मुक्ति दिलाने में भी काफी सहायक होता है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे बहुत बड़ा योगदान होता है, किसी भी तरीके की समस्या से निजाद पाने के लिए। यदि आप इस वक्त कई तरीके की समस्याओं से लगातार जूझ रहे है, तो ऐसे में आपको अपने घर में होने वाली छोटी बड़ी परेशानियां से दूर करने के लिए आप वास्तुशास्त्र के कुछ छोटे-छोटे ये उपाय अपना सकते है, जिनको करके आप अपने समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button