Crime News - अपराधउत्तर प्रदेश

सुहागरात की रात दोस्त को सौंप दी दुल्हन और फिर दोस्त ने…

यूपी के मेरठ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। एक युवक ने सुहागरात को दुल्हन को अपने दोस्त के पास भेज दिया। इसके बाद लड़के के परिजन जब दुल्हन को मायके में मिलाने लेकर गए तो युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी। इसके बाद बखेड़ा हो गया।

सुहागरात की रात दोस्त को सौंप दी दुल्हन और फिर दोस्त ने...

मामला लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। यहां दुल्हन दोस्त को सौंपने के आरोप में पति समेत चार लोगों को दुल्हन के मायके वालों ने बंधक बनाकर पीटा। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों परिवार की आधी रात तक पंचायत चलती रही। जिसमें आरोपी पति ने माफी मांगी। फिर तलाक नामा लिखा गया।

पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट में हाल ही में एक युवक की शादी हुई थी। आरोप है कि युवक ने सुहागरात को दुल्हन को अपने दोस्त के पास भेज दिया। गुरुवार को दुल्हन को उसके मायके में मिलाने के लिए पति व तीन लोग गए थे। दुल्हन ने पति की हरकत मायके वालों को बता दी। इस पर मायके वालों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको छुड़ाया। आधी रात तक दोनों परिवार के लोगों के बीच पंचायत चलती रही। जिसमें समझौता हुआ कि दहेज में दिया सामान वापस हुआ। दोनों में तलाक हो गया।

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली थी। लेकिन दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। उन्होंने अपने समाज के लोगों के साथ बैठकर समझौता कर लिया।

Related Articles

Back to top button