अजब-गजब

सोनम से रोमांस करना मुश्किल :सलमान

salmanमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके लिये सोनम कपूर से सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करना बेहद मुश्किल है। सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर के साथ काम कर रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान की दोहरी भूमिका है। वही सोनम एक राजकुमारी के किरदार में हैं। सलमान ने कहा कि उनके लिये सोनम कपूर के साथ रोमांस करना काफी मुशिकल था जो मुझसे करीब आधी उम्र की हैं। इससे पहले मैं सोनम के पिता अनिल कपूर के साथ काम कर चूका हूं जिससे मैं और ज्यादा असहज महसूस करता हूं। उल्लेखनीय है कि सलमान खान इससे पूर्व सोनम कपूर के साथ वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘सांवरिया’ में सोनम कपूर के साथ काम कर चुके हैं। बतौर अभिनेत्री सोनम कपूर की यह पहली फिल्म थी। सलमान ने फिल्म में अतिथि भूमिका निभायी थी। एजेंसी

Related Articles

Back to top button