राज्य

स्कूल छोड़ सड़को पर आए स्टूडेंट्स, कहा अपने प्रिंसिपल को नही जाने देंगे

रायपुर। अक्सर प्रिंसिपल को हटवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे बच्चों की खबरे सामने आती है, लेकिन रायपुर के बालोद जिले की शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल घीना के 440 बच्चों ने मंगलवार को स्कूल परिसर में अपने प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने के लिए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
स्कूल छोड़ सड़को पर आए स्टूडेंट्स, कहा अपने प्रिंसिपल को नही जाने देंगे– स्टूडेंट्स का कहना है कि उनके जाने से हमें काफी नुकसान होगा। अगर उन्हें वापस घीना स्कूल में पदस्थ नहीं किया जाता है तो हम आंदोलन करेंगे।
– क्लास कैपटन रामकृष्ण साहू ने कहा हमारे प्राचार्य जेआर साहू का दुर्ग जिले के कातरो स्कूल में तबादला कर दिया गया है। जिसे वापस किया जाए। उनके कारण स्कूल का हर क्षेत्र में स्तर सुधरा है।
बच्चों के साथ मिलकर करेंगे आंदोलन
– उपसरपंच टेकराम सिन्हा, रिखी राम तारम, जनपद सदस्य भूपेश्वर सुधाकर, ग्रामीण सुखीराम पटेल, कैलाश सिन्हा, भागवत सिन्हा ने कहा हम बच्चों के साथ है।
– प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने के लिए विभाग के अफसरों के साथ सांसद तक जाएंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।
ट्रांसफर से भूगोल की पढ़ाई हो रही प्रभावित
– शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डालचंद जैन ने कहा प्राचार्य व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके आने से स्कूल का वातावरण बदला है। वे भूगोल विषय भी पढ़ाते थे। उनके जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। – सरपंच पद्मा देवदास ने कहा एक जुलाई 2015 से प्राचार्य साहू पदस्थ रहे। इस दौरान स्कूल का रिजल्ट अच्छा आया। बच्चों में अनुशासन की भावना बढ़ी है।
– अब बीच में उनका तबादला करना उचित नहीं है। हम भी इसका विरोध कर रहे है।

Related Articles

Back to top button