अजब-गजब

स्नेक आइलैंड-यहाँ चलता है सांपों का राज

नई दिल्ली : मार्सेलो दुआर्ते एक जीवविज्ञानी है जिन्होंने 20 से अधिक बार इस आइलैंड का दौरा किया है। उनका कहना है कि इस आइलैंड पर सांपो की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है। स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं, यानी कि जो उड़ सकते हैं। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है। इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं।

ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है। यहां केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को ही शोध के लिए जाने की आज्ञा है। हालांकि वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती। इस आइलैंड पर केले के बहुत सारे पेड़ पाए जाते हैं। बताया जाता है कि एक बार एक व्यक्ति अपने साथियों के मना करने के बावजूद केले लेने इस आइलैंड के अंदर चला गया और सांपो के काटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद आइलैंड पर इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button