राष्ट्रीयलखनऊ

हरिद्वार व ऋषिकेश से लौटे प्रदेश के तीर्थयात्री

tirthyatreeलखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की समाजवादी श्रवण यात्रा योजना के अंतर्गत हरिद्वार व ऋषिकेश की यात्रा पर गये प्रदेश के 1044 यात्री आज वापस लौट आये। यह लोग विशेष ट्रेन से 14 मार्च को लखनऊ से गये थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1044 यात्रियों को विशेष ट्रेन से हरिद्वार व ऋषिकेश की यात्रा पर भेजा था। आज सभी यात्री सकुशल लौट आए। सरकार अब यात्रा पर अगले 1044 यात्रियों को भेजने की तैयारी में लगी है। मानसरोवर यात्रियों को दिया चेक : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 14 मार्च को ही मानसरोवर यात्रा से लौटे 43 यात्रियों को 50-50 हजार का चेक और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस साल यात्रा शुरू होने के समय ही चेक उपलब्ध कराया जायेगा। ताकि यात्री यात्रा के समय ही धन का इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने यात्रा से लौटी बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य का हाल पूछा और भविष्य में सुविधा बढ़ाने का सुझाव भी मांगा।

Related Articles

Back to top button