Health News - स्वास्थ्य

हरे सेब में छुपे होते हैं कई राज, खाने से होंगे कई फायदें…

फलों का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। बीमार होने पर डॉक्टर भी यहीं सलाह देते है कि जितना हो सके फल खाओ। दरअसल, फलों में विटामिन और एनर्जी होती है जिससे इंसान को कमजोरी महसूस नहीं होती है।

बता दे, फलों में सबसे पौष्टिक एप्पल होता है। डॉक्टर्स सबसे ज्यादा इसी को खाने की सलाह देते है। लेकिन क्या आप जानते है कि ग्रीन एप्पल भी फायदा करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरा सेब आपकी स्किन के लिए किस तरह से प्रभावी हो सकता है।

बता दें, हरे सेब में विटामिन सी, ए मिनरल, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए आपको हरे सेब से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

झुर्रियां दूर करने में लाभदायक…
हरे सेब में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिसकी वजह से झुर्रियों की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। यह एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लचीलेपन में सुधार करके एंजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

त्वचा की रंगत सुधारने में फायदेमंद…
त्वचा में निखार लाने के लिए हरे सेब का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। जब आप इसका इस्तेमाल मास्क या मॉइश्चराइजर की तरह करते हैं तो इससे आपकी त्वचा की रंगत में सुधार आता है।

डार्क सर्कल करता है दूर…
डार्क सर्कल और पफी आइस संकेत होते हैं कि आपकी त्वचा की उम्र बढ़ती जा रही है। इसके लिए आप हरे सेब के जूस को सेवन और इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।

त्वचा को पोषण प्रदान करने में…
हरे सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है। हरे सेब का सेवन करने से कोलेजन और इलास्टिन प्रोटीन का उत्पादन बढ़ता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए पोषण प्रदान करता है।

पिंपल्स को करता है कंट्रोल…
हरा सेब मुंहासों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना हरे सेब का सेवन करने से पिंपल्स से रोकथाम होती है।

Related Articles

Back to top button