जीवनशैली

हर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से चाहती है यह चीजें, जानकर आप भी बन सकते हैं उनके हीरो

नई दिल्ली। आपने ये तो सुना ही होगा कि लड़की के दिल में क्या है यह समझ पाना किसी के बस की बात नहीं होती है। हर लड़की का बर्ताव एक ही तरह का होता है। यानी हर गर्लफ्रेंड (Girlfriend) अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) से लगभग एक ही सी चीजें चाहती हैं लेकिन लड़के उसके मन की बात नहीं समझ पाते और छोटी सी नासमझी को लड़कियां दिल पर लगा कर बैठ जाती हैं और यही कभी कभी ब्रेकअप (Breakup) का भी कारण बन जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जो हर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से चाहती है इस बातों को लव लाइफ (Love Life) में आजमाकर आप अपनी गर्लफ्रेंड के हीरो बन जाएंगे।

मैसेज नहीं लेटर लिखें– आप दिन में कितने भी ई-मेल लिखें। कितने भी मैसेज करें लेकिन लड़की को अपने हाथ से कागज के टुकड़े पर मन की बात करना ज्यादा भाता है। ऐसे में जब आपको लगे कि आपके रिश्ते में थोड़ी ठंडक आ रही है, तो ये ट्रिक आजमा ही लें।

कविता लिखें या गाना गाएं- आप अच्छा गाते या लिखते हैं या बुरा. इससे फर्क नहीं पड़ता। बस, आप उनके लिए गाना गाएं, फिर देखें कि क्या जादू होता है।

खूबसूरती की तारीफ़ करें– आपके प्यार की भाषा दूसरी हो सकती है, पर भावनाएं यहीं होनी चाहिए। आप अपनी पत्नी की खूबसूरती की तारीफ करने में पीछे न रहें। उसे ‘क्यूटी’ और ‘ब्यूटीफुल’ जैसे शब्दों के डोज देते रहें।

बाहों में सुलाएं– आपको स्पेस पसंद है तो कोई बात नहीं कुछ देर के लिए ही सही बाहों का तकिया बनाइए और उन्हें चैन से सुलाइए। यह उनको सुकून का अहसास दिलाएगा।

किस का अंदाज भी बदलें– जी हां, सिर्फ होठों पर किस करना ही काफी नहीं है। आप अपना प्यार जताने के लिए उसके माथों पर, हाथों पर, गले पर भी किस कर सकते हैं। ऐसा करना उन्हें आपके बेपनाह प्यार और केयर का इशारा देगा।

Related Articles

Back to top button