अपराधराज्यलखनऊस्वास्थ्य

हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में भेजा गया ब्रजेश ठाकुर, जाने वजह

नई दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को जेल के हॉस्पिटल से बैरक में वापस भेज दिया गया है| बैरक में उसे हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा| दरअसल 8 अगस्त को ब्रजेश ठाकुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेशी हुई थी| वहां उसने कहा था, कि उसकी जान को खतरा है| उसने अनुरोध किया था, कि जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाए| इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए उसे उच्च सुरक्षा वाले बैरक में भेजा गया है|

स्वास्थ्य कारणों की वजह से ब्रजेश ठाकुर को जेल के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था| ब्रजेश ठाकुर 2 जून को गिरफ़्तार किया गया था| गिरफ्तार होने के बाद 9 जून से 27 जून तक वह मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल “एसकेएमसीएच” के कैदी वार्ड में भर्ती था| जिसके बाद उसे जेल के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था| बता दे की, ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर की जेल में बंद है| वहीं 11 अगस्त को जेल में छापा मारा गया था | छापे में ब्रजेश ठाकुर सेल के अंदर नहीं मिला है, बल्कि उस जगह मिला जो मुलाकातियों के लिए रिजर्व रहती है| ब्रजेश ठाकुर के पास से एक लिस्ट मिली है, इस लिस्ट में 40 फोन नंबर पाए गए हैं| लिस्ट में एक नाम है जिसमे मंत्री जी भी लिखा गया है|
गौरतलब है कि, मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस कांड को लेकर विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साध जा रहा है| वहीं विपक्ष के तेवर से साफ है, कि वह आगे भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरता रहेगा | वहीं इस मामले में मंजू वर्मा ने समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं| दरअसल इस मामले में उनके पति पर भी आरोप है| ब्रजेश ठाकुर ने स्वीकार किया कि, उसकी बात मंजू वर्मा के पति से होती थी| वहीं ब्रजेश ठाकुर के इस बयान के कुछ घंटों के भीतर मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था| मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में जांच में 34 लड़कियों के साथ बलात्कार की बात सामने आई थी| सिर्फ इतना ही नहीं बालिका गृह की एक लड़की ने आरोप लगाया था, कि एक बच्ची के विरोध करने पर उसे मार कर कैंपस में ही दफना दिया गया था| इस मामले में 31 मई को ब्रजेश ठाकुर सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था|

Related Articles

Back to top button