राज्यराष्ट्रीय

हिन्दू संगठनों की मांग: मसर्रत आलम व गिलानी को हो फांसी

masrat-gilaniजींद: विश्व हिन्दू परिषद् सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं मसर्रत आलम तथा सैय्यद अली शाह गिलानी के पुतले फूंके और दोनों को फांसी देने की मांग की। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों अलगाववादियों को देशद्रोही बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहराने और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाले अलगाववादी नेताओं मसर्रत तथा गिलानी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता विहिप नेता घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में टाऊन हॉल पर एकत्र हुए। शर्मा ने कहा, ‘‘मसर्रत तथा गिलानी देश के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। हाल ही में मसर्रत ने कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहराया और उसके समर्थन में नारे लगाए। इसी प्रकार गिलानी भी भारत के खिलाफ लगातार टिप्पणी कर रहा है। दोनों अलगाववादियों का उद्देश्य भारत के खिलाफ लोगों को भड़काना तथा देश को नुकसान पहुंचाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मसर्रत तथा गिलानी दोनों देश के गद्दार हैं, दोनों का जीवित रहना देश के लिए खतरनाक है। इसलिए सरकार को चाहिए कि दोनों अलगाववादियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दे दें।’’ बाद में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता बस अड्डे के निकट गोहाना रोड पहुंचे और दोनों अलगवावादी नेताओं के पुतले फूंके।

Related Articles

Back to top button