अन्तर्राष्ट्रीय

हॉलीवुड एक्ट्रेस वैनेसा मार्केज को पुलिस ने मार डाला


लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक्ट्रेस वैनेसा मार्केज को पुलिस ने उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में गोली मार दी। मार्केज ने पुलिस को एक असली दिखने वाली बंदूक से धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस ने उन पर गोली चला दी और अभिनेत्री की मौके पर मौत हो गई। पुलिस उनके घर मकान मालिक के फोन के बाद वेल्फेयर चेक के लिए गई थी। उन्हें देखने आई पुलिस पर मार्केज ने बंदूक तान दी, जिसके बाद पुलिस ने ओपन फायर में उन पर गोली चला दी। एलए शेरिफ डिपार्टमेंट के सरजिएंट जो मेंडोजा ने बताया कि मार्केज के मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर उनके घर जाने को कहा था। इसके बाद जब पुलिस मार्केज के लॉज एंजिलिस के पासाडेना स्थित घर पहुंची तो देखा कि उन्हें सिजर्स आ रहे हैं। मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी।

पुलिस ने तुरंत मेंटल हेल्थ क्लीनिक से संपर्क किया। मेंडोजा के अनुसार पुलिस और मेंटल हेल्थ क्लिनिक के अधिकारी ने मार्केज से करीब डेढ़ घंटे तक बात की ताकि उन्हें जरूरी मदद दी जा सके। इसके बाद मार्केज ने एक हैंडगन से पुलिस अधिकारियों की तरफ इशारा करने लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि मार्केज के पास असली नहीं नकली गन थी जिससे वो पुलिस अधिकारियों को धमका रही थीं। मेंडोजा ने बताया कि 49 वर्षीय एक्ट्रेस मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं। वैनेसा मार्केज हिट टीवी सीरीज ईआर में नर्स वेंडी गोल्डमैन रोल के लिए जानीं जाती हैं। उन्होंने सेनफील्ड और ब्लड इन ब्लड आउट में भी काम किया था। पिछले साल वो हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉर्ज क्लूनी पर आरोप लगाने के कारण भी चर्चा में रही थीं। मार्केज ने ईआर में उनके को-स्टार रहे क्लूनी पर आरोप लगाया था कि यौन उत्पीडऩ और नस्लीय भेदभाव पर बोलने के कारण क्लूनी ने उन्हें शो से ब्लैकलिस्ट करा दिया था।

Related Articles

Back to top button