मनोरंजन

हॉलीवुड की इन दो ‌FAMOUS सेलीब्रेटीज को चीन ने वीजा देने से किया इनकार, जाने वजह

विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस बार इस शो में पॉप सिंगर कैटी पेरी और मॉडल गीगी हैडिड नजर नहीं आएंगी। चीनी मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों को चीन में प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

हॉलीवुड की इन दो ‌FAMOUS सेलीब्रेटीज को चीन ने वीजा देने से किया इनकार, जाने वजह जानइसकी जानकारी गीगी हैडिड ने ट्वीट करके दी। हैडिड ने बताया मुझे निराशा है कि मैं इस साल शंघाई में हो रहे ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ परफॉर्म नहीं कर पाऊंगी। सभी को मेरा प्यार। हालांकि हैडिड ने इस साल चीन के शो में परफॉर्मेंस न करने की वजह का खुलासा नहीं किया।

वहीं चीनी मीडिया की मानें तो पेरी और हैडिड को शंघाई में होने वाले फैशन शो ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था लेकिन चीनी अधिकारियों ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया। 

आपको बता दें कि पेरी और हैडिड दोनों को ही चीनी मीडिया के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कैटी को ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर दिए बयान की वजह से विरोध झेलना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ताइवान चीन से खुद को स्वतंत्र करने के लिए प्रयासरत है। तो वहीं चीन ने ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ कभी मंजूर ही नहीं की।

तो वहीं मॉडल गीगी हैडिड को चीन ने इसलिए बैन कर दिया है क्योंकि हाल ही में उन्होंने बुद्ध के सामानांतर कुकी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था जिसके बाद चीनी लोगों ने उनपर नस्लवादी व्यवहार का आरोप लगाया और शंघाई में कदम न रखने की नसीहत दे डाली।

शंघाई में हो रहा विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो अपने इन फेमस कलाकरों के बिना ही पूरा करने में कामयाब रहा।

 

Related Articles

Back to top button