मनोरंजन

फ़िल्मी दुनियां में होगा कुछ नया, महाभारत से पहले बनेगी रामायण

मुम्बई :  डायरेक्टर कुणाल कोहली एक्ट‍िंग में हाथ आजमाने के बाद एक बार फिर डायरेक्शन में लौट रहे हैं| इस बार कुणाल का प्रोजेक्ट है रामायण| हम-तुम और फना जैसी सुपर ह‍िट फिल्म बनाने वाले कुणाल कोहली अपनी जिंदगी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ‘रामायण’ को नए अंदाज में पेश करने को लेकर खासे उत्साहित हैं| उनका कहना है कि इसका राजनीतिक से कोई लेना-देना नहीं है| कोहली ने कहा, “मैं रामायण को नए तरीके से द‍िखाउंगा| इसकी खास वजह यह हैं कि रामायण के चरित्र और उनके संदेशों की जरूरत आज बहुत ज्यादा है| कुणाल ने कहा, हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब हमें रामायण के मूल्यों की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस हो रही है| उन्होंने कहा कि वे फिल्म में बड़े नामों को नहीं लेंगे| इस फिल्म के लिए नए कलाकारों की तलाश में है| पाॅपुलर स्टार को कास्ट नहीं करने की वजह यह है कि लोग पौराणिक कथाओं में जल्द सुपरस्टार को देखकर कनेक्ट नहीं कर पाते हैं| इस फिल्म में ‘रामायण’ की कुछ घटनाओं को ही द‍िखाया जाएगा क्योंकि पूरी रामायण को द‍िखा पाना संभव नहीं है| उन्होंने कहा, “पूरी कहानी को फिल्म में दिखाना असंभव है| यह तभी हो सकता है जब रामानंद सागर सालों तक चलने वाले टीवी सीरियल में इसे दिखाएं| एक फिल्म के लिए कोई इसकी कुछ निश्चित भागों को ही दिखा सकता है| वहीं बता दें की लंबे समय से आमिर खान की महाभारत भी काफी सुर्खियों में हैं| जिसे आमिर 1000 करोड़ के बजट पर तैयार कर रहे हैं| लेकिन आमिर महाभारत को 5 भागों में बनाने वाले हैं |

Related Articles

Back to top button