करिअरब्रेकिंग

1 लाख तीस हजार पदों पर भर्ती करेगा रेलवे बोर्ड

नई दिल्ली : आरआरबी में एक बार फिर से बड़े पैमाने भर्ती होने जा रही है। इस बार ये भर्ती होगी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के पदों पर। बताया जा रहा है कि 1 लाख 30 हज़ार पदों पर ये भर्ती निकाली जाएगी। जिसके लिए नोटिफिकेशन 23 फरवरी के बाद जारी होने की पूरी संभावना है। वही फिलहाल एक नोटिस जारी हुआ है जिससे इन पदों पर होने वाली भर्ती की कुछ महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी मिली है। जो हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन आरआरबी यानि रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगा। बताया जा रहा है कि इन भर्तियों में से एक लाख भर्तियां लेवल -1 के पदों पर और बाकी पैरामेडिकल स्टाफ, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, मंत्रालय और आइसोलेटिड कैटेगरी में हो सकती हैं। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट लेते रहे वहीं इसके अलावा दैनिक भास्कर भी आपको पल पल की अपडेट देता रहेगा।
ये हैं आरआरबी एनटीपीसी 2019 पदों की महत्वपूर्ण तारीखें : रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी इसके लिए नोटिफिकेश जारी नहीं किया हैं माना जा रहा है कि 23 फरवरी के बाद इसका नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। वही नोटिफिकेशन के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण तारीख भी हम आपको बता रहे हैं।
28 फरवरी – आवेनद प्रक्रिया होगी शुरू
4 मार्च – पैरामैडिकल स्टाफ के लिए किए जा सकेंगे आवेदन
8 मार्च – मंत्रालय और आइसोलेटिड कैटेगरी के लिए शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
संभावित आयु सीमा : आरआरबी एनटीपीसी 2019 पदों के लिए संभावित आयु सीमा 18 से 32 साल तक निर्धारित हो सकती है। वहीँ आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय रेलवे में ग्रुप डी और एएलपी , टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती चल रही है। इसमें हाल ही में असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पदों पर हुई परीक्षा की आंसर की भी जारी की गई थी। तो वही अब आरआरबी ग्रुप डी का रिज़ल्ट भी जल्द ही जारी होने वाला है।

Related Articles

Back to top button