अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

102 वर्ष की इरेने ने 14,000 फुट की ऊंचाई से लगाया छलांग

सिडनी: आॅस्ट्रेलिया की 102 वर्ष की इरेने ने इस उम्र में स्काई डाइविंग कर एक नया रेकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने पहली बार डाइविंग 100वें जन्मदिन पर किया था। आॅस्ट्रेलिया में 102 साल की इस बुजुर्ग महिला ने वह कर दिखाया है जिसे करने का दम कई युवाओं में भी नहीं है।

इरेने ओशिया नाम की इस बुजुर्ग ने 14,000 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाया है। माना जा रहा है कि ऐसा कर वह दुनिया की सब अधिक उम्र की महिला स्काई डाइवर बन गई हैं। दक्षिण आॅस्ट्रेलिया में इरेने का कहना है कि उन्हें 220 किलोमीटर की रफ्तार से डाइव करना सामान्य लगा।

उन्होंने पहली बार अपने 100वें जन्मदिन पर स्काई डाइविंग की थी। आयोजकों का दावा है कि 102 साल और 194 दिन की उम्र में उनकी यह डाइव सफल रही जिससे उन्होंने अपना नाम इतिहास की किताब में दर्ज करा लिया है। इरेने ने कहा, आसमान बिल्कुल साफ था और मौसम अच्छा था, लेकिन बहुत ठंड थी।

Related Articles

Back to top button