अद्धयात्म

11 फरवरी दिन रविवार का राशिफल: आज इन राशी के पुरे होंगे रुके सभी काम

।।आज का राशिफल।।

आप सबका मंगल हो 11 फरवरी दिन रविवार

मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा।

वृषभ- पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। थोड़े समय में लाभ लेने के लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन- आज का दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कर्क- वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं जिसके कारण मन परेशान रह सकता है।

सिंह- आज भाग्य आपके साथ रहेगा। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना है। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार- धंधे में प्रगति के आसार हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या- मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला- कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक- पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है।

धनु- आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं।

मकर- वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। खुद में बदलाव की कोशिश करें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। आर्थिक तंगी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। झगड़े विवाद होने की संभावना है।

कुंभ- मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन- आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें।

Related Articles

Back to top button