करिअर

12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां

दिल्ली पुलिस में अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां होने जा रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 अक्तूबर, 2019 से 13 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण किए जाएंगे।

पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
प्रधान सिपाही 554

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 14 अक्तूबर, 2019
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 13 नवंबर, 2019

शैक्षिक योग्यता :

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही उसकी अंग्रेजी टाइपिंग में गति 30 श.प्र.मि. अथवा हिंदी टाइपिंग में गति 25 श.प्र.मि. होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गए नोटिफिकेशन देखें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   

 

Related Articles

Back to top button