अद्धयात्म

12 अक्टूबर राशिफल : आज वृश्चिक राशि में बना गजकेसरी योग, नवरात्र के तीसरे दिन बरसेगा जमकर पैसा

12 अक्टूबर राशिफल : आज वृश्चिक राशि में बना गजकेसरी योग, नवरात्र के तीसरे दिन बरसेगा जमकर पैसा मेष:

गणेशजी के अनुसार आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। हित शत्रु आपको हानि न पहुंचाएं, उसका ध्यान रखें।

वृषभ:

आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार सहित किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में रहनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मिथुन:

कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं है। आज खर्च हो सकता है लेकिन वह आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता प्राप्त करेंगे।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत करना हित में रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पेट तथा पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिवार में मनमुटाव का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। मां का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, विशेष रूप से ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार बिल्कुल ना आने दें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी पेशावालों को नौकरी में परेशानी आ सकती है।

कन्या:

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण संबंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल विफल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

तुला:

आज का दिन मिलाजुल रहेगा। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण हो सकती है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। संभव हो तो नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपना जिद्दीपना छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक:

परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशीयाली में व्यतीत होगा।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। वाणी और क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। जिससे  किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। अदालत संबंधी कामकाज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।

मकर:

आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ:

आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गवर्ग की भी कृपादृष्टि हो सकती है। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

मीन:

आज का दिन मध्यम फलदायी है। संतान की समस्या आपको चिंतित कर सकती हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button