लखनऊस्पोर्ट्स

126 स्वर्ण, 126 रजत और 252 कांस्य पदकों के लिए होंगे मुकाबले

लखनऊ।  देश भर के 700 खिलाड़ी लखनऊ में 14 जून से शुरू हो रही 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दांव पर लगे पदकों को जीतने के लिए उतरेंगे।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो रही तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में 126 स्वर्ण, 126 रजत और 252 कांस्य पदकों का फैसला होगा। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव (आठवीं डॉन बेल्ट होल्डर) जिम्मी आर जगतियानी ने बताया कि देश की इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप  में मेजबान यूपी सहित जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मणिपुर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुड्डूचेरी, तमिलनाडु और केरल  सहित  23 राज्यों के प्लेयर्स भाग ले रहे है।
राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप कल से 
उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में सात आयु वर्गों में महिला व पुरुषों के मुकाबले होंगे। बच्चों के लिए अंडर-5, अण्डर-8, सब जूनियर अंडर-11,  कैडेट अंडर-14, जूनियर अंडर-17, सीनियर (18 से 39 वर्ष तक) मास्टर (अंडर-40 वर्ग) मुकाबले होंगे। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रदेश के खेलमंत्री चेतन चौहान सुबह 11 बजे करेंगे। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कलराज मिश्रा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान आदि भी उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।
56 पूर्व प्लेयर्स हॉल ऑफ  फेम अवार्ड से किए जाएंगे सम्मानित 
चैंपियनशिप के दूसरे दिन 15 जून को ताइक्वांडो हॉल ऑफ  फेम-2019 अवार्ड से ताइक्वांडो प्लेयर्स को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में पूरे देश से 1995 के पहले के 53 सीनियर मास्टर इंस्टट्रक्टर शामिल होंगे। इनमें कई अभिनेता और अभिनेत्री, राज्यमंत्री और अंतरराष्ट्रीय मास्टर शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button