जीवनशैली

13 को साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव


13 जुलाई को लगने वाला इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा, इससे पहले फरवरी में सूर्य ग्रहण लगा था। ग्रहण के समय सूर्य मिथुन राशि में होंगे और इनके साथ चन्द्रमा भी मौजूद होंगे। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसके सूतक का विचार भारत में नहीं होगा। यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण आस्ट्रेलिया के सुदूर दक्षिणी भागों विक्टोरिया, तस्मानिया, प्रशांत एवं हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। ग्रहण का अारंभ 7 बजकर 18 मिनट पर होगा और मोक्षकाल 9 बजकर 43 मिनट होगा। ग्रहण कुल 2 घंटे 25 मिनट का होगा।
मेष : इस राशि वालों को मित्रों से लाभ मिल सकता है। किसी स्‍त्री मित्र से इन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा और इससे विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और खान-पान के अच्छे संयोग बनेंगे।
वृष : सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है। स्त्रियों और जलस्रोत से दूर रहें। व्‍यर्थ व्‍यय हो सकता है और अनिद्रा की समस्‍या हो सकती है।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। परिजनों के साथ विवाद न हो, इसके लिए व्‍यर्थ की बहस में न पड़ें। मन में किसी बात को ले‍कर दुविधा रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई महिला आपकी बड़ी मदद कर सकती है।
कर्क : मित्रों अथवा परिजनों के साथ व्‍यवहार में संयम बरतने की आवश्‍कता है, अन्‍यथा किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैं।
सिंह : नौकरी और व्‍यवसाय में उन्‍नति के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। कुछ कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
कन्‍या : यह वक्‍त आपके लिए सरकारी कार्यों को निपटाने का है। यदि कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला लंबित है तो आपको इस वक्‍त उसको निपटाने के प्रयास करने चाहिए। मामला सुलझने के योग हैं। व्‍यापारियों के लिए मुश्किल वक्‍त हो सकता है।
तुला : इस वक्‍त आपके दांपत्‍य जीवन में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी गड़बड़ा सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों से लाभ होगा।
वृश्चिक : शरीर में आलस्‍य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी या संबंधित अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लंबे समय से प्रयासरत लोगों के लिए विदेश जाने के योग हैं।
धनु : यह समय आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या पर संयम रखते हुए प्रभु के भजन-कीर्तन में मन लगाना चाहिए। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता से मन परेशान हो सकता है।
मकर : भले ही यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि में अधिक खर्च के योग दिखा रहा है,, लेकिन इसके साथ आपको आर्थिक लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। इस वक्‍त लाभ की प्राप्ति के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
कुंभ : इस वक्‍त आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बीमार व्‍यक्तियों की हालत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन न हो, इस बात का ध्‍यान रखें।
मीन : सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और परिणामस्‍वरूप आपको पदोन्‍नति मिलने के योग हैं। संतान के संबंध में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button