International News - अन्तर्राष्ट्रीयअजब-गजब

137 रुपये की दही चोरी के लिए ताइवान पुलिस ने किया 6 लोगों का डीएनए टेस्ट

ताइपे : ताइवान में एक छात्रा ने फ्रिज से दही चुराने की शिकायत पुलिस में कर दी, जिसके बाद पुलिस को दही चोर पकड़ने के लिए फिंगर प्रिंट से लेकर डीएनए जांच तक करनी पड़ी। हालांकि, पुलिस की यह तत्परता कुछ स्थानीय लोगों को रास नहीं आई और लोगों ने इस खर्चीले जांच के लिए पुलिस की आलोचना भी की। स्टूडेंट्स होम में रहने वाली एक महिला की शिकायत के साथ यह पूरा मामला शुरू हुआ। महिला का आरोप था कि किसी ने उसके फ्रिज से दही चुराकर खा लिया, लेकिन जब उसने अपने साथ रहने वाले 5 अन्य स्टूडेंट्स से इस बारे में पूछा तो सबने इनकार कर दिया। दही चुराने की घटना से नाराज महिला ने ताइपे पुलिस के पास केस दर्ज कराया। स्थानीय लोगों में इतनी महंगी जांच मामूली चोरी के लिए कराने पर काफी आक्रोश भी है। महिला पुलिस के पास दही का पैकेट लेकर शिकायत के लिए पहुंची। पुलिस ने मामूली घटना को रफा-दफा करने के स्थान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले फिंगरप्रिंट लेने की कोशिश की, लेकिन फिंगरप्रिंट लेने में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला ने दूसरे वैज्ञानिक तरीकों की जांच का आग्रह किया और पुलिस ने 6 लोगों की डीएनए जांच के बाद चोर को पकड़ लिया। डीएनए जांच में काफी रकम खर्च होती है और इस कारण दही चुराने की मामूली घटना के बदले में पुलिस ने 6 लोगों का डीएन जांच किया। छह लोगों के डीएनए जांच में 42 हजार से अधिक रकम खर्च हुई।

Related Articles

Back to top button