अद्धयात्मफीचर्ड

15 अक्टूबर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कोई बहुप्रतीक्षित कार्य पूरा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

वृषभ — आज कार्यस्थल पर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई गुप्त शत्रु आपके खिलाफ लोगों को भड़का सकता है। आज मूड स्विंग रहेगा, काम में मन नहीं लगेगा। आपमें आत्मविश्वास की कमी साफ दिखायी दे रही है। लेखकों और कलाकारों को आज कुछ नये क्रिएटिव आइडियाज सूझेंगे।

मिथुन — प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। आज आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। प्रेम-सम्बन्ध और सुदृढ़ हो सकते हैं। शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। ऐशो-आराम की वस्तुयें खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके सारे निर्णय भविष्य में बहुत लाभप्रद साबित होने वाले हैं।

कर्क — दोपहर बाद समय आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से तनाव दूर होगा। आपके प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। आज सामूहिक चर्चा में भाग लेंगे। रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

सिंह — आज समाज में आपकी यशवृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्राओं के लिये समय शुभ है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की चर्चा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज माता के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कन्या — आज कठिन मेहनत के बाद ही कार्यसिद्धि के योग दिख रहे हैं। शाम का समय मनोरंजन या किसी पार्टी में बिता सकते हैं। अपनी गुप्त बातों के प्रति सावधान रहें। शराब का सेवन न करें, अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जोखिम भरे कार्यों में न फँसे।

तुला — कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में ही आज अच्छे लाभ के योग हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आज कोई प्रपोजल मिल सकता है। बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूरा दिन आनन्द और बेफिक्री में बीतेगा।

वृश्चिक — आज का दिन व्यस्तता में गुजरने वाला है। घर वालों के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। कुछ अच्छे अवसर आपके हाँथ लग सकते हैं, लेकिन आप उसके प्रति उदासीन रहेंगे। व्यापार की समस्यायें समाप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु — सन्तान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन की परेशानियों का समाधान होगा। शेयर मार्केट में आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। सम्पत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। भविष्य की कुछ चिन्ता हो सकती है।

मकर — आज वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। आज लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा होना नुकसानदायक साबित होगा। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। उधार लेने और देने से बचें।

कुम्भ — आज आपको अत्यधिक मानसिक मजबूती की आवश्यकता होगी। क्योंकि आपको बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। बुद्धिमता और चतुरायी से कोई अच्छी डील करने में सफल हो सकते है। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होगी।

मीन — आज कार्यों में परफेक्शन लाने का प्रयास करें। चलते हुए कार्य अचानक से बन्द हो सकते हैं। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। आज घर वालों का विश्वास न तोड़ें। जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button