अद्धयात्म

16 जून राशिफल: शनिदेव करेंगे इन 6 राशिवालों के दुखों का अंत और 4 राशिवालों को होगी परेशानी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 16 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। यदि न्यायालय में कोई मामला लंबित है और परिणाम अपेक्षित है तो हो सकता है यह फैसला आपके पक्ष में न आये। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। स्थायी संपत्ति के मामलों में आज संयम से काम लें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। आप इस आदमी के लिए काफी उत्सुक और भावनात्मक अनुभव करेंगे। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। आपके कार्यस्थल पर बदलाव हो सकते हैं। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें, कोई नया फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। आपका मन उदास रह सकता है। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बच्चों की शरारतों से नुकसान संभव है। आप की मेहनत से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
यह दिन आपको और आपके परिवार को खुशी और सुकून देगा। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। क्रोध और वाणी को वश में रखें, अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें के लिए अधीर होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूूत करें। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। आज आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। आर्थिक लाभ होने की सम्भावनाएं हैं। नयें लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगे, योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। सामाजिक मुलाकातों में आप सफल हो सकते हैं। आमदनी बढ़ सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
गणेश जी कहते हैं आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। आप सन्तुलित भोजन करें। व्यापार अच्छा चलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि संभव है। व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे प्यार के लिए समय बेहतरीन है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। पति से प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। वाहन के प्रति सावधानी बरतने कि जरूरत है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपका मन चिंताग्रस्त रह सकता है। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीनता के कारण प्रतिभाओं के लाभ से वंचित रहेंगे। आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। धैर्य और संयम से काम लें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। खुशहाल जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। जीविकोपार्जन के लिए किए गए उपायों का लाभ लेने का समय है। मन प्रसन्न रहेगा। मेहमानों की आवाजाही से घर मे उल्लास का माहौल रहेगा। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। आप नए कार्यों का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
परिवार के लिए आज का दिन शुभ है। आत्म विश्वास में वृद्घि होगी। अत्यधिक उत्साहित रहेगे। साहसी कार्य करने से बचें। मान सम्मान में वृद्घि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जो चीज कल तक समझ से दूर थी, आज वह सरल नजर आने लगेगी। महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर बनाए रखें। मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होगी। आपकी खुशमिजाजी से सब खुश रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button