अजब-गजब

16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रिकार्ड की मां की करतूत, फिर पुलिस को फोन…

दुनिया मे मां को सबसे प्रथम पूज्य माना जाता है। कहा जाता है कि मां अपने बच्चों के आंच भी नहीं आने देती है। लेकिन समय के साथ साथ इस रिश्तें से मानवता दूर होती है जा रही है। जिसके चलते ऐसे मामला सामने आते हैं कि लोग इन्हें देखकर हैरान रह जाता हैं। जहां आज के जमाने की माताए बच्चों को सड़क पर मरने के लिए छोड़कर चली जाती है।

आज आपको एक मां की क्रूरता के बारे में बता रहे हैं। जिसे जानने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल मामला अर्जेन्टीना के कोर्डोबा का है। जहां एक मां रोज अपने बच्चों के साथ मारपीट करती थी। लेकिन एक दिन महिला की बड़ी बेटी ने उसका एक वीडियो बना लिया और पुलिस को फोन करके अपनी मां की करतूत के बार में बता दिया।

इतना ही नहीं इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायलरल हो गया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि बेटी की गलती यह थी कि उसने चाय मांगी थी। जिसे सुनकर महिला भड़क गई। उसने बच्ची को मार मारकर बुरा हाल कर दिया।

इतना ही नहीं जब महिला ने देखा कि उसकी ये करतूत उसकी 16 साल की बेटी रिकॉर्ड कर रही है, तो उसने उसपर भी लात घूंसे बरसा दिए। हालाकिं इसके बाद लड़की ने पुलिस को सूचना देकर अपनी मां के बारे में बताया।

जहां प्रशासन ने महिला से दोनों बच्चों की कस्टड़ी छीन ली है। हालाकिं इस दौरान उसकी मां ने पुलिस का काफी सफाई दी लेकिन उसकी सफाई कोई काम नहीं आई। और महिला का जेल की हवा खानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button