BREAKING NEWSCrime News - अपराधInternational News - अन्तर्राष्ट्रीयTOP NEWS

16 साल के शख्स ने अमेरिका में किया 61 साल के भारतीय पर गोलियों की बौछार

अमेरिका में हेट क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला अमेरिकी के न्यू जर्सी का है, जहां एक नाबालिग ने एक 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने वाले शख्स की उम्र महज 16 साल की है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम सुनील एडला था और वह तेलंगाना का रहने वाला था। शख्स को इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था। ‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक और भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई है। इस बार 16 साल के एक नाबालिग ने 61 वर्षीय भारतीय की उस समय गोली मारकर हत्या की जब वह दूसरे शहर के लिए रवाना होने जा रहे थे। अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। ‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील एडला तेलंगाना के मेडक जिले के रहने वाले थे। उन्हें उस समय गोली मारी गई जब वह रात 8 बजे न्यूजर्सी के वेंटनूर सिटी में अपने घर से अटलांटा सिटी के लिए निकल रहे थे। वह हॉस्पिटेलिटी उद्योग में नाइट ऑडिटर के रूप में कार्यरत थे। उन्हें इस महीने 2 महीने की लंबी छुट्टी लेकर अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था। वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है। आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। हादसे के बाद अमेरिका में तेलुगु क्रिस्चियन समुदाय के लोगों ने इस पर दुख जताया है। बता दें कि पिछले साल भी अमेरिका में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button