व्यापार

16 साल बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट….

gold 16नई दिल्ली: सोने में 16 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस महीने सोने में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 16 साल बाद यानी वर्ष 1999 के बाद ऐसा पहली बार है, जब सोने की कीमतों में लगातार 6 हफ्ते तक गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना फिलहाल 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 1083 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर में होने वाली अगली बैठक में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोत्‍तरी पर फैसला कर सकता है। दरों में बढ़ोत्तरी तक सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोना 24,560 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस महीने सोने की कीमतों में 7.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। जून 2013 के बाद पहली बार किसी महीने में सोने की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों का भरोसा कम होने के कारण 20 जुलाई को सोने में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी और कीमत 1077 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था, जो कि फरवरी 2010 का निचला स्तर है। केडिया कमोडिटी के प्रबंध निदेशक अजय केडिया के मुताबिक निवेश के लिए सोने की मांग कमजोर वहीं कीमतें गिरने के बावजूद सोने की हारिज मांग नहीं बढ़ी है। इसलिए सोने की कीमतों गिरावट का खतरा बरकरार है।

Related Articles

Back to top button