अद्धयात्मफीचर्ड

17 अक्टूबर का राशिफल: जानिये कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन…

मेष — परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य से चिन्ता में रहेंगे। खान-पान में अनियमितता होने से सेहत नरम-गरम रह सकती है। पूर्वनियोजित कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन-देन में अड़चनों का समाना करना पड़ सकता है। शाम के समय चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ — कला क्षेत्र, विशेष तौर पर संगीत से जुड़े लोगों को बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। आज अध्ययन में व्यस्त रहेंगे और दिन आनन्द में व्यतीत होगा। निवेश के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन — आज धन का अपव्यय हो सकता है। अचल सम्पत्ति से जुड़े मामलों के लिये अभी उचित समय नहीं है। कार्यों में समस्या उत्पन्न होगी। आज अवसाद का शिकार हो सकते हैं। आँखों में जलन की समस्या होगी। क्षमता से अधिक कार्य करने का प्रयास न करें।

कर्क — जोखिम भरे निवेश में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन बीतेगा। नौकरी और व्यवसाय के लिये परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न और आनन्दित रहेगा।

सिंह — आपकी बौद्धिक प्रतिभा में निखार आयेगा। पिता से आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

कन्या — भाग्य आपका पूरी तरह से साथ दे रहा है। आध्यात्मिक सुख और शान्ति का एहसास होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विदेशों में रह रहे रिश्तेदारों या मित्रों से अच्छी खबर मिल सकती है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को पढ़ाई में नये अवसर मिलेंगे।

तुला — विवाद में पड़ने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लें। लोग आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। आज आपके गुप्त शत्रु खुलकर आपके सामने आ सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत करने के लिये समय उचित नहीं है। गूढ़ आध्यात्मिकता के प्रति आपकी रूचि जागृत होगी।

वृश्चिक — जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आज मँहगे कपड़ो और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार में नये पार्टनर्स के साथ जुड़ने के योग बन रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढेगा।

धनु — परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पुराने रोग उभर सकते हैं।

मकर — आज बुद्धि विवेक से सारी प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेंगे। प्रेम और रोमांस से भरपूर दिन बीतने वाला है। सन्तान के भविष्य और पढ़ाई को लेकर कुछ फैसला ले सकते हैं। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज तनावमुक्त रहेंगे और करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

कुम्भ — अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जिद्दीपन के कारण अपने करीबियों से ही विरोध मोल ले लेंगे। कानूनी मामले आपके विरोध में जा सकते हैं। आज काफी मात्रा में धन घर के मेंटीनेंस में खर्च होगा। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

मीन — आपके विचारों में दृढ़ता रहेगी। अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी न करें। आज कुछ रचनात्मक कार्यों में दिमाग लगायेंगे। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। किसी चुनौतीपूर्ण कार्य को भली-भाँति पूरा करने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button