अद्धयात्म

17 मई राशिफल: आज इन 4 राशिवालों के खुल सकते है बंद किस्मत के दरवाज़े

मेष

आज मेष राशि के जातकों की सेहत पहले से बेहतर होगी। आज गुरुवार अपने जीवनसाथी से बेकार की बातों पर झगड़ा न करें। ऐसा करने से आप दोनों के जीवन में खटास आ सकती है। आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है।

वृषभ
हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में विलंब संभव है। खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य के कारण थकान अनुभव करेंगे। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा।

कर्क
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

सिंह

गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप ले सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।

कन्या
अच्छे और फायदेमंद ग्रहों की चाल आपके लिए आज भाग्यवर्धक सिद्ध होगी। यद्यपि आपका स्वास्थ्य और कुछ घरेलू परिस्थितियां अनुकूल नहीं चल रही हैं फिर भी आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई देगी। हो सकता है आगे हालात बदल जाएं।

तुला
आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा में शुभ समाचार मिलने वाला है। जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे।

वृश्चिक
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा।

धनु
विदेश व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य कर सकेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर
स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाई आँख में तकलीफ हो सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ
मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए गुरुवार का अत्यंत शुभ दिन है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी-व्यवसाय में चौतरफा लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन

गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button