Uncategorized

18 नवंबर का लव राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन क्या कहते है आपके लव सितारे

मेष– आपका आकर्षण अपने प्रेमी की तरफ बढ़ेगा। मन में इमोशन और एक्साइटमेंट रहेगी । अविवाहितों के लिये विवाह का योग बन रहा है। मन पसन्द जीवन साथी मिल सकता है। कोशिश करेंगे तो बिखरे रिश्ते जुड़ेंगे ।

वृषभ- काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा होगा। लवर से कांटेक्ट करना मुश्किल हो जायेगा। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने फ्रेंड या जीवन साथी से दूर ले जायेगी। मैरिड कपल को पारिवारिक परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन- जो अविवाहित महिलाएं लम्बे समय से अपना जीवन साथी, लव पार्टनर खोज रहे थीं आज उनकी साथी से मुलाकात हो सकती है। लव लाईफ नोर्मल रहेगी। आफिस के फ्रेंन्ड के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।

कर्क- आज आप खुश रहेगें। लव पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की संम्भावना है। आज मौज मस्ती रहेगी। सगाई हो सकती है। आप अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदेंगें। गिफ्ट में फूल ले जाएं। जरूरत है अपने प्रियतम की भावना को समझने की। अगर आप इसका आदर करेंगें तो रिश्ता लंबा चलेगा।

सिंह- लव रिलेशनशिप को सेलीब्रेट करने का दिन है। आज मन में रोमांच और ऊर्जा भरी रहेगी। मौज मस्ती का दिन है। नये रिश्ते बनेगें। अगर आप सिंगल हैं तो पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। नए मित्रों से ज्यादा एक्सपेक्टेशन न करें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

कन्या- रोमांच और उत्साह से भरा दिन है। आपके प्यार को विश्वास की जरूरत है। प्रेमी को लेकर मन विचलित रहेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नि:संतानों के लिये खुशी का दिन है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शाम तक समय सुधरेगा। आपके साथी की नौकरी में प्रमोशन हो सकती है। यह खबर पारिवारिक तनाव कम करेगी।

तुला- आज का दिन शुभ है। प्रेम की बहार आएगी। आज आप अपने वाणी और व्यवहार से सबका मन मोह लेंगे। ऑफिस, कालेज, व्यापार में आप दूसरों को इम्प्रेस करेंगे। लव रिलेशन आज मजबूत होगा।

वृश्चिक- ऊर्जा आज कम रहेगी। सेहत नाजुक रह सकती है। आंखों की परेशानी डॉक्टर के दरवाजे पर ले जाएगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक लव मैरिज करना चाहते थे उनके लिए दिन उत्तम है। हो सकता है आपके रिश्ते को घर वाले स्वीकार कर लें ।

धनु– अगर आप लिव इन रिलेशनशिप में हैं तो आपको दिक्कतें आ सकती हैं । पार्टनर छोर सकता है। रोमांस के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेश में विवाह करना चाहते हैं। उन्हें अपना लाईफ पार्टनर आज मिल सकता है। बच्चों के कारण परिवार के रिश्ते मजबूत बनेंगे।

मकर– आज आपकी ईगो आपके रिश्तों के बीच आयेगी। यह अहम की भावना आपके बनते रिश्ते बिगाड़ सकती है। दिल प्रेम से भरा रहेगा दाम्पत्य जीवन में रोमांस है। दिन एन्जॉय करेंगे । अपने साथी का साथ दीजिए। उनकी हिम्मत बनिए।

कुंभ- ऊंची शिक्षा तकनीकी विद्या प्राप्त किए जातकों के लिए दिन उम्मीदों से भरा है। आफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा । पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल लेन की कोशिश करेंगे। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।

मीन– विवाहित दम्पति अपने पार्टनर की जरूरत का ध्यान रखें। ऑफिस के कुलीग के साथ फिजिकल रिलेशन बन सकते हैं। जीवन साथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें।

Related Articles

Back to top button