Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

18 TIPS : जुकाम हो या हार्ट अटैक, हर मर्ज का इलाज है अंगूर

फलों में सबसे रसीला और मीठे रस से भरा अंगूर हर किसी को पसंद होता है। अंगूर न सिर्फ आपके सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि शरीर में होने वाले कई रोगों से दूर रखता है। कई तरह के विटामिन, पोटेशियम, मैग्निशियम और आयरन से भरपूर अंगूर सेहत को तंदुरूस्त रखने में सहायक होता है। हमारे बॉ़डी को स्वस्थ रखने के लिए अंगूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही फायदेमंद होता है। अंगूर न सिर्फ बीमारियों से ही दूर रखता है बल्कि हमारे त्वचा पर निखार भी लाता है। आइए जानते हैं अंगूर से में मिलने वाले ऐसे फायदे जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे।

1. हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एसप्रिन की गोली के समान कारगर है। एसप्रिन खून के थक्के नहीं बनने देती है। काले अंगूर के रस में फलोवोनाइडस नामक तत्व होता है और यह भी यही कार्य करता है।

2. जुकाम होने पर अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंगूर शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। 

3. अंगूर का सेवन करने से पेट संबंधित रोगों से निजात मिलती है और कब्ज से राहत पाई जा सकती है और उल्टी आने पर अंगूर पर नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है।

4. यदि आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं तो अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है।

5. अंगूर का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी से राहत पाई जा सकती है। गठिया रोग होने पर भी अंगूर का सेवन करना चाहिए। 

6. यदि आप चश्मा लगाते हैं या फिर आंखों की समस्या है तो अंगूर का सेवन करने से हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

7. अंगूर का रोजाना सेवन करने से कैंसर, एपेंडिक्स, बच्चों में कमजोरी, मिर्गी, रक्त संबंधी विकार और कमजोरी में लाभ मिलता है।

8. यदि आपको हल्का सिरदर्द बना हो तो ऐसे में अंगूर फायदा कर सकता है, क्योंकि एक स्टडी में पाया जा चुका है कि अंगूर खाने से माइग्रेन के दर्द से राहत पाई जा सकती है। 

9. अंगूर का सेवन करने से त्वचा में भी चमक आ जाती है और चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

10. अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है। इतना ही नहीं, बल्कि गले में होने वाली खराश से भी राहत दिलाने में मदद करते है। 

11. अंगूर में मौजूद शर्करा रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाती है और थकान दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। 

12. अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर और वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। 

13. अंगूर में मिलने वाले पोषक तत्व हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहते हैं। अंगूर में सीमित मात्रा में कैलॉरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन भी मिलता है। 

14. शरीर के किसी भी भाग से रक्त स्राव होने पर अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है जिसकी कि रक्तस्राव के समय क्षति हुई है।

15. अंगूर का गूदा ग्लूकोज से भरा होता है। अंगूर में पाया जाने वाला विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन भूख बढाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है। साथ आंखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।

16. अंगूर फोडे-फुन्सियों एवं मुहासों को सुखाने में सहायता करता है। साथ ही अंगूर के रस के गरारे करने से मुंह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है।

17. एनीमिया में अंगूर से बढ़कर कोई दवा नहीं है। पेट की गर्मी शांत करने के लिए 20-25 अंगूर रात को पानी में भिगों दे तथा सुबह मसल कर निचोडें तथा इस रस में थोडी शक्कर मिलाकर पीना चाहिए। 

18. भोजन के आधा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढ़ता है और कुछ ही दिनों में पेट फूलना, बदहजमी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

 
 
 

 

 

 

 
 

Related Articles

Back to top button