अद्धयात्म

19 जून का राशिफल : आज इन राशियों को रखना होगा अपनी सेहत का पूरा ख्याल, सिंह राशि के लिए अच्छा रहेगा दिन…

मेष
किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएं। आप कई चीजों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्यादा मेहनत की जरुरत है। वरना परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। यदि मित्रों के साथ किसी यात्रा में जाना है तो जाइए, यात्रा काफी सुखद रहने वाली है। प्रेम-संबंधों में में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।

वृष
समाज में आपका यश और इज्जत बढ़ेगी। दफ्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है। कुंवारे लोगों की जिंदगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियां आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कोई भी वित्तीय फैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा, उसका सही दिशा में उपयोग करें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप खुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। ऑफिस में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम-संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें।

कर्क
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। लेकिन आपकी सेहत आपका सहयोग नही करेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किन्तु अंत में सब ठीक हो जाएगा। व्यावसायिक संदर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें, तो बेहतर रहेगा। अपने साथी के जज्बातों की कद्र करें।

सिंह
आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी, ऑफिस में तारीफ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। प्रेम-संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं, तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। प्रेम-संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है।

तुला
परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आप उनके साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। किसी से दिल दुखाने वाली बात ना करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है, अथवा शैक्षणिक संस्थान में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक
उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए मध्यम समय है।

धनु
भाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे मन से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को न पनपने दें, अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मकर
अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम-संबंधों के मध्य गलतफहमी न पनपने दें। यदि आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है, तो सावधान हो जाएं अन्यथा किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यावसायिक संदर्भ में गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि आपको अपनी कार्य शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे।

कुंभ
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। किसी भी प्रकार के व्यापारिक निर्णय जिसमे आर्थिक जोखिम शामिल हों, उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें। कर्ज देना इस समय परेशानी पैदा करने वाला होगा, अतः इससे बचें।

मीन
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा, अपितु बदनामी मिल सकती है। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा, अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च हो सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई भी लम्बी बीमारी यदि चल रही है, तो सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाये रखने का है।

Related Articles

Back to top button