Lifestyle News - जीवनशैली

20 जुलाई को जन्मे लोग जानें कैसा रहेगा दिन


20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+0 = 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं, लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29, शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92। ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव, शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

Related Articles

Back to top button